नील मोहन का जीवन परिचय ,उम्र ,नाम ,हाइट , वेट ,राशि ,जन्म ,जन्म स्थान ,धर्म , विवाद ,नागरिकता ,शिक्षा, परिवार, कुल सम्पति
( Neal Mohan Biography in Hindi ),YouTube CEO, Birth,Age ,Rashi ,weight ,height, career, state, Name ,Family, Religion ,citizenship ,Net worth
नील मोहन एक भारतीय-अमेरिकी व्यवसाय कार्यकारी हैं।जिन्हे 16 फरवरी 2023 को यूट्यूब पूर्व सीईओ सुसान वोजिकी के इस्तीफा देने के बाद नील मोहन को YouTube के चौथे वर्तमान सीईओ के रूप में अपना कार्यभाल संभाला है।

नील मोहन का जीवन परिचय
पूरा नाम (Name) | नील मोहन |
नाम ( Nick Name ) | नील |
जन्म (Date of birth) | 1973 |
आयु ( Age ) | 49 साल ( 2023 ) |
जन्म स्थान ( Birth Place ) | लखनऊ , उत्तर प्रदेश ,भारत |
स्कूल ( school ) | ज्ञात नहीं |
कॉलेज ( college ) | स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी |
शिक्षा (Education ) | स्टैनफोर्ड ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस , स्टैनफोर्ड इंजीनियरिंग , स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी |
राशि (Zodiac Sign) | वृश्चिक |
पेशा (Occupation) | व्यापार कार्यकारी |
नागरिकता (Nationality) | भारतीय-अमेरिकी |
धर्म (Religion) | हिन्दू |
वैवाहिक स्थिति (Marital Status) | विवाहित |
नील मोहन का जन्म एवं शुरूआती जीवन ( Birth And Early Life )
नील मोहन का जन्म साल 1973 को लखनऊ , उत्तर प्रदेश ,भारत में हुआ था। उनके पिता का नाम डॉक्टर आदित्य मोहन है। जो कि 20 के दशक में संयुक्त राज्य अमेरिका के पर्ड्यू विश्वविद्यालय में पीएचडी कार्यक्रम में प्रवेश पाने के बाद अमेरिका चले गए थे। नील मोहन ने अपना शुरुआती बचपन संयुक्त राज्य अमेरिका , मिशिगन में बिताया।
उनकी माँ का नाम डॉक्टर दीपा मोहन है। और उनके दो छोटे भाई अनुज मोहन और कपिल मोहन हैं। साल 2006 में अनुज मोहन अपने अपार्टमेंट के पूल में तैरते के दौरान एक दुर्घटना के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसके चलते उनका एक महीने से अधिक समय तक इलाज चला लेकिन 11 जून 2006 को अनुज मोहन ने कैलिफोर्निया के एल कैमिनो अस्पताल में अंतिम सांस ली।
नील मोहन की शिक्षा ( Neal Mohan Education )
उन्होंने 1992 में कैलिफोर्निया के स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में दाखिला लिया। जहाँ से उन्होंने अपनी इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में विज्ञान स्नातक की उपाधि प्राप्त की। इसके बाद साल 2003 में उन्हने कैलिफोर्निया , संयुक्त राज्य अमेरिका के स्टैनफोर्ड ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस में मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की शिक्षा हासिल की।
नील मोहन का परिवार ( Neal Mohan Family)
पिता का नाम (Father Name) | डॉक्टर आदित्य मोहन |
माँ का नाम (Mother Name) | डॉक्टर दीपा मोहन |
भाई का नाम ( brother’s name ) | अनुज मोहन , कपिल मोहन |
नील मोहन का करियर ( Neal Mohan Career )
नील में एक प्रौद्योगिकी सलाहकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। जहा पर उन्होंने प्रौद्योगिकी और प्रबंधन के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। इसके बाद वह एक ऑनलाइन विज्ञापन कंपनी DoubleClick में शामिल हो गए। जहा पर उन्होंने विज्ञापन नेटवर्क और विज्ञापन प्रौद्योगिकी समस्याओं को व्यापक बनाने पर काम किया।
इसके बाद साल 2007 में वह विज्ञापन रणनीति के उपाध्यक्ष के रूप में Google से जुड़े। जहा पर उन्होंने Google के महत्वपूर्ण विज्ञापन उत्पादों जैसे – Google AdWords , DoubleClick और Google Analytics में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके अलावा उन्होंने प्रोग्रामेटिक विज्ञापन के विकास में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जिसके चलते डिजिटल विज्ञापन की खरीद और बिक्री को स्वचालित करना संभव हो गया है।
इसके बाद साल 2015 में वह मुख्य उत्पाद अधिकारी के रूप में वह YouTube से जुड़े जिसके चलते उन्होंने Google को छोड़ दिया था। उन्होंने YouTube कंपनी के लिए लाइव टीवी स्ट्रीमिंग सेवा YouTube TV सहित नए उत्पादों और सुविधाओं के विकास में अपना योगदान दिया है। उनके मार्ग दर्शन से YouTube लगातार आगे बढ़ता चला जा रहा है। और आज ऑनलाइन वीडियो उद्योग में YouTube विश्व में सबसे आगे है।
YouTube के वर्तमान सीईओ सुसान वोजिकी ने अपने स्वास्थ्य और निजी जीवन पर ध्यान केंद्रित करने के लिए YouTube के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद नील मोहन को YouTube के चौथे वर्तमान सीईओ के रूप में अपना कार्यभाल संभाला है।
नील मोहन की कुल संपत्ति ( Neal Mohan Net Worth)
कुल संपत्ति (Net Worth 2023 ) | $ 150 मिलियन |
नील मोहन पत्नी और बच्चे

नील मोहन ने न्यूयॉर्क की निवासी हेमा सरीन से शादी की है। हेमा सरीन ने कई वर्षो तक गैर-लाभकारी संगठनों के साथ काम किया है। इसके अलावा उन्होंने कैलिफोर्निया स्थित डेमोक्रेटिक पार्टी ( राजनीतिज्ञ ) के साथ काम किया है। जिसके चलते उन्हें साल 2012, 2016 और 2020 के लिए सांता क्लारा काउंटी पर्यवेक्षक के रूप में चुना गया था। नील मोहन और हेमा सरीन का जब विवाह हुआ था तब तब नील DoubleClick में कार्यरत थे। उनके तीन बच्चे हैं।
नील मोहन के बारे में कुछ तथ्य
- उन्होंने साल 2007 में Google के विज्ञापन रणनीति के उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया था।
- उन्होंने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग से स्नातक किया है।
- साल 2015 में उन्हें YouTube का चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर के रूप में नियुक्त किया गया था।
- उन्होंने 6 साल तक DoubleClick के लिए काम किया है।
- वह Microsoft कंपनी के साथ काम भी कर चुके है।
ये भी पढ़े
FAQ
Ans – उन्हें 16 फरवरी 2023 को यूट्यूब पूर्व सीईओ सुसान वोजिकी के इस्तीफा देने के बाद नील मोहन को YouTube के चौथे वर्तमान सीईओ के रूप में अपना कार्यभाल संभाला है।
Ans – 1973
Ans – 49 साल ( 2023 )